रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मामूली कहासुनी के चलते जमकर ला+ठी-डं+डे चले। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह सारा विवाद आम जनता के साथ-साथ पुलिस के सामने ही हुआ। लेकिन पुलिस मूक बधिर बन देखती रही। एक युवक ला+ठी से वार करता हुआ दिखाई दिया। दोनों पक्षों की तरफ से गांव भाड़ावास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बता दें कि रेवाड़ी के गांव राजगढ़ में उदयबीर और जगदीश के परिवार के बीच काफी समय से एक बीगा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष के नाम जमीन है तो दूसरे पक्ष का 40 साल से कब्जा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस जब दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही थी तो कुछ युवक आपस में उलझ गए। काफी देर हंगामा होने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष पुलिस के सामने झगड़ा करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।







