Home Haryana अनिल विज की ओर से कपिल विज ने गरिमा मंच को एक...

अनिल विज की ओर से कपिल विज ने गरिमा मंच को एक लाख रुपए देने की घोषणा की

242
0

अंबाला (अंकुर कपूर): संस्कृति गरिमा मंच की ओर से आयोजित विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण शिविर के समापन अवसर पर कपिल विज लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से मंच को प्रोत्साहित करने एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

कपिल विज ने कहा कि संस्कृति गरिमा मंच पिछले 13 सालों से समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का कार्य बखूबी कर रहा है। अपनी भारतीय संस्कृति को जीवत रखने के लिए बच्चों को प्रेरणा दे रहा है। शहीदों के प्रति बच्चों को बताया जाता है कि देश की आजादी में हमारे शहीदों ने कैसे लड़ाई लड़ी थी और देश को आजाद कराया था। उन्होंने कहा कि अभी बच्चों ने छोटी-छोटी पंक्तियां पढ़ी वह तारीफ के काबिल थी और वृद्ध आश्रम पर पड़ी पंक्तियां उन्हें सबसे अच्छी लगी।

बेटी के साथ कई वृद्धाश्रम गए, वहां लोगों से बात कर मन बहुत दुखी हुआ: कपिल विज

कपिल विज ने बताया कि उनकी बेटी पेशे से आर्किटेक्ट है और उसे एक बार वृद्धावस्था आश्रम का प्रोजेक्ट मिला तो वह खुद अपनी बेटी के साथ कई वृद्ध आश्रम में गए। वहां पर रह रहे लोगों से उन्होंने बातचीत भी की और उनकी बातों को सुनकर मन बहुत दुखी भी हो गया। उन्होंने कहा पहले परिवारों में कई बच्चे होते थे और माता-पिता सभी को पालते, पढ़ाते और लिखाकर उनकी परवरिश करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here