Home Accident यमुनानगर में हाईवोल्टेज तार से कंटेनर टकराया, चालक की मौत

यमुनानगर में हाईवोल्टेज तार से कंटेनर टकराया, चालक की मौत

232
0

यमुनानगर |  यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कंटेनर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गांव परवालो के पास कलंदर पीर रोड पर हुआ, जब कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तार से टकरा गया।

जैसे ही कंटेनर तार से टकराया, पूरे वाहन में करंट दौड़ गया और जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान कंटेनर के पिछले चार टायर फट गए और उनमें आग लग गई। चालक दिलावर (35), निवासी बिट्टीदीन, खुद को बचाने के लिए कंटेनर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोहे की बॉडी छूते ही करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दिलावर एक प्लाइवुड फैक्ट्री में माल भरने जा रहा था। रास्ते में उसने ढाबे पर चाय पीने के बाद आगे का सफर शुरू किया था।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर टायरों में लगी आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और कंटेनर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here