चरखी दादरी (अंकुर कपूर): इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इनेलो की परिवर्तन यात्रा विभिन्न गांव से होते हुए बाढड़ा के क्रांतिकारी चौक पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि ओपी चौटाला ने कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत हमें जेल भिजवाया। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग सत्ताधारी सरकार से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद चाहे हो लेकिन राजनेता सबसे पहले यह देखता है कि राष्ट्र का भविष्य किसके हाथ में ठीक है। हमारी लड़ाई राष्ट्र की उज्जवल भविष्य की है। किसी भी राजनीतिक पार्टी से हमारा कोई दवेश नहीं। राष्ट्र के हित में अच्छा निर्णय लेने वाला होगा, उसका हम स्वागत करेंगे। यात्रा पर बोले ओपी चौटाला कहा कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा एक राजनीतिक परिवर्तन करेगी। चौटाला ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में हरियाणा में इस परिवर्तन पदयात्रा से समीकरण बदलेंगे।








