Home Haryana बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने पहुंचे गृह मंत्री...

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज

180
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने सिनेमाघर में पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार अम्बाला शहर के सिटी प्लाजा पीवीआर में गृह मंत्री ने फिल्म देखी।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में काफी सुर्खियां बटोर रहीं है। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे, लेकिन अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here