Home Accident परीक्षा में पास होने की खुशी में घूमने निकले दोस्तों की तेज...

परीक्षा में पास होने की खुशी में घूमने निकले दोस्तों की तेज रफ्तार कार पलटी, सड़क हा+दसे में 2 की मौ+त

207
0

पानीपत (एकता): पानीपत जिले में एक दर्द+नाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने की खुशी में 5 दोस्त घूमने के लिए चंडीगढ़ निकले, लेकिन रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे हादसे में 2 छात्रों की मौके पर ही मौ+त हो गई जबकि 3 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय छात्रों की कार तेज रफ्तार में थी। जिससे यह हादसा हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को छात्रों का रिजल्ट आया था। जिसके बाद पांचों छात्रों ने घूमने का प्लान बनाया था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक छात्रों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here