Home Haryana युवाओं को मिला होली का तोहफा, Haryana Police Constable भर्ती में बिना...

युवाओं को मिला होली का तोहफा, Haryana Police Constable भर्ती में बिना पर्ची और खर्चे के मिल रही नौकरी

194
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में होली के शुभ अवसर पर युवाओं को सिपाही के पद पर जॉइनिंग का सुनहरा तोहफा मिला है। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने 5500 चयनित पुरुष सिपाहियों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने यह नौकरी बिना खर्च और पर्ची पर शुरू की। जिसका युवाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। यह भर्ती हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में शुरू हुई।

बता दें कि रविवार रात से मधुबन पुलिस अकादमी का नजारा बदला-बदला नजर आ रहा है। दरअसल 5500 पुलिस सिपाही भर्ती में चयनित युवाओं का जॉइनिंग के लिए तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में युवाओं का सबसे पहले मेडिकल करवाया जा रहा है इसके बाद उनकी पुलिस वेरिफिकेशन के बाद जॉइनिंग करवाई जा रही है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य इसके बाद किया जाएगा। युवाओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना आए इसके लिए करीब 150 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं जो जॉइनिंग प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए हैं।

सरकार ने उन्हें ज्वाइन करवाकर अपना वादा पूरा किया है। सही मायनों में सरकार पारदर्शिता से नौकरियों में भर्ती कर रही है। जॉइनिंग करने आ रहे युवाओं के खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिस बटालियन में उन्हें भेजा जा रहा है, उस बटालियन को उनके खाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस के कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ युवाओं की जॉइनिंग करवाने के कार्य में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here