हरियाणा (एकता): देसी और विदेशी शराब के शौकीनों के लिए खास खबर है। हरियाणा में इस बार शराब पीने वालों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल प्रदेश में देसी और विदेशी श+राब महंगी हो जाएगी। वहीं बीयर सस्ती होगी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि खुदरा परमिट शुल्क से पर्यावरण और गायों की सेवा के लिए 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में साल 2023-24 के लिए आबकारी नीति लागू की गई है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने नई नीति को 12 जून से लागू करने का फैसला लिया है।
प्रदेश में पहले 2500 ठेके थे, अब इनकी गिनती 2400 हो गई है। यानि कि 100 ठेकों की गिनती घटी है। खास बात यह है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के बाद अब सरकार ने नई नीति में पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर के आसपास श+राब के ठेकों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया है। पर्यावरण के अनुकूल उपाय के रूप में नई नीति में 29 फरवरी 2024 के बाद श+राब की बोतल में पीईटी (प्लास्टिक की) बोतलों के उपयोग को बंद किया गया है।







