Home Haryana ग्रुप सी भर्ती मामले को लेकर “आप” वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा...

ग्रुप सी भर्ती मामले को लेकर “आप” वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार को घेरा

163
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने ग्रुप सी भर्ती मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंचने पर प्रदेश  सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पांच फरवरी को हरियाणा सरकार को इजाजत दी कि वो ग्रुप सी की भर्तियों को करा सके और युवाओं को नौकरी दे सके। लेकिन सरकार ने गलत तरीके से युवाओं को रोजगार की जद से बाहर रख कर उस छूट का फायदा उठाया। जिसका नतीजा ये है कि एक बार फिर इन भर्तियों पर कोर्ट की मार की तलवार लटक रही है।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि इन भर्तियों में बहुत से युवा ऐसे हैं जिन्होंने कोर्ट में जाकर बताया कि ग्रुप सी की एएलएम की भर्ती भर्ती में 45.82 मानक रखा गया, इससे ज्यादा अंक के सभी बच्चों को मेरिट लिस्ट में शामिल होना चाहिए था। लेकिन जिसके 51 नंबर आए हैं उसको भी लिस्ट से बाहर निकाल दिया।
उन्होंने कहा एचएसएससी का काम करने का तरीका देखिए कि जिन बच्चों के नंबर ज्यादा हैं वो लिस्ट से बाहर हैं और जिनके नंबर कम हैं वो उनका नाम लिस्ट में है। उसके बाद सीएम कहते हैं कि उनकी सरकार में खर्ची पर्ची नहीं चलती। तो फिर सीएम बताए कि जिन बच्चों के नंबर थे वो बाहर कैसे हो गए? और जिन बच्चों के नंबर कम थे वो अंदर कैसे हो गए?उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सीईटी का एग्जाम होने के बाद से एक भी भर्ती सही तरीके से नहीं करा पाई है। हजारों लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here