बहादुरगढ़ (एकता): बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सबुह उस समय भयानक हादसा हुआ जब ट्रक और कैंटर की जबरदस्त टक्कर हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में करीब 30 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि हादसे के समय ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी और उसने खड़े कैंटर में टक्कर मारी। ट्रक में सभी मजदूर शादी समारोह में काम करने वाले थे। सभी लोग दिल्ली हादसे के समय दिल्ली लौट रहे थे। कैंटर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर सबूत इकट्ठे किए। वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी।







