Home Haryana कोहरे में हादसों पर कंट्रोल के लिए पुलिस एक्टिव.. वाहनों पर...

कोहरे में हादसों पर कंट्रोल के लिए पुलिस एक्टिव.. वाहनों पर लगाई गई रिफ्लेक्टर टेप,

108
0
11 दिसंबर,यमुनानगर ——अनिल विज के आदेशों की देर रात तक भी पुलिस के अधिकारी पालना कर रहे है। ट्रैक्टर-ट्राली और डंपरों को रोक उन पर रिफ्लेक्ट टेप लगाई जा रही है और इसकी फायदे को लेकर भी वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज और बुढ़िया थाना प्रभारी की अगुवाई में बुढ़िया इलाके में रिफ्लेक्टर टेप अभियान चलाया गया।
SHO बोले- हर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना लक्ष्य
सर्दी में कोहरे की वजह से सड़क हादसे न हो इसको लेकर यमुनानगर पुलिस सुपर एक्टिव नजर आ रही है। यमुनानगर ट्रैफिक इंचार्ज कुशलपाल के नेतृत्व में बुढ़िया इलाके में बुढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह के साथ मिलकर पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों को रोक कर पहले तो रिफ्लेक्ट टेप की अहमियत बताई और फिर सड़कों से गुजरने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई। बुढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि सर्दी की वजह से अब आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने वाला है और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है जिससे वाहन आपस में टकरा जाते हैं। इससे कई कीमती जानें चल जाती है। हम चाहते हैं कि हादसों पर कंट्रोल हो इसको लेकर हमने देर रात तक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगे।यमुनानगर में सर्दी के सीजन में कोहरा ज्यादा होता है और देर रात माइनिंग की वजह से ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली सड़कों पर ज्यादा दौड़ते हैं। जिसकी वजह से अक्सर सड़क पर हादसे होते हैं। पुलिस ज्यादा से ज्यादा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाकर हादसों की संख्या कम करने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here