Home Haryana पहलवानों का फिर गर्माया मुद्दा: अनिल विज ने केजरीवाल पर किया पलटवार,...

पहलवानों का फिर गर्माया मुद्दा: अनिल विज ने केजरीवाल पर किया पलटवार, दिया ये बड़ा बयान

186
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पहलवानों का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। बता दें कि बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों को हटाए जाने का प्रयास किया गया था। दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी करने के भी आरोप लगे थे, जिस पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए उनपर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल हमेशा माचिस और तेल की बोतल साथ लेकर घूमते हैं। हिंदुस्तान में कहीं भी कुछ होता है तो आग लगाने को तैयार रहते हैं।

विज ने कहा वो यही करने के लिए राजनीति में आए हैं। विज ने सुझाव देते हुए कहा कि आप की सरकार दिल्ली में है और पहलवान भी दिल्ली में बैठे हैं तो उन्हें पहलवानों की समस्या का मिल-जुलकर समाधान करवाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here