Home Haryana किसानों से बोले अनिल विज- ‘मैं तो हर वक्त आपके साथ खड़ा...

किसानों से बोले अनिल विज- ‘मैं तो हर वक्त आपके साथ खड़ा हूं, समस्याओं को हल करवाना मेरी ड्यूटी’

206
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किसानों से कहा कि ‘मैं तो हर वक्त आपके साथ खड़ा हूं, समस्याओं को हल करवाना मेरी ड्यूटी है’। उन्होंने कहा कि ‘अब पंजोखरा साहिब गांव सहित अन्य गांवों से हाईवे (रिंग रोड) निकलेगा जिसका किसानों सहित कई गांवों के निवासियों को फायदा मिलेगा’। गुरुवार को गांव पंजोखरा साहिब सहित अन्य गांवों के दर्जनों किसान गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे थे।

दर्जनों किसानों ने कहा कि अंबाला में रिंग रोड की जद्द में आई उनकी जमीन पर खड़ी फसल गृह मंत्री के प्रयासों से ही बच सकी है। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री उनकी मदद न करते तो उनकी खड़ी फसल खराब हो सकती थी। उन्होंने आए किसानों को हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह तो हर समय किसानों के साथ खड़े हैं। उनकी समस्याओं को हल करवा उनकी ड्यूटी है। उन्होंने किसानों से कहा कि अब तो उनके गांवों से हाईवे निकलेगा, जिसका किसानों के साथ-साथ संपूर्ण गांववासियों को फायदा होगा।

किसानों ने बताया कि अम्बाला में रिंग रोड परियोजना के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। मार्च माह में रिंग रोड निर्माण के लिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा किसानों को जमीन खाली करने को कहा था, किसानों ने बताया उन्हें गेहूं की फसल कटने तक मोहल्लत प्रदान नहीं की जा रही थी। इस मामले को लेकर कई गांवों के किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here