पलवल, 19 नवंबर –पलवल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 11 आरोपी ठगों को गिरफ्तार किया है। ठगों के पास से पुलिस ने 31 मोवाईल, 5 ATM CARD, 8 चेक बुक, एक गाडी होडा सिटी, एक गाडी टाटा सफारी, 2 गाडी सियाज, करीब 9 लाख रुपये एवं भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी विशाल कुमार ने दी। साथ ही उन्होंने बताया ठगों के तार चीनी गैंग से जुड़े हुए हैं।
डीएसपी पलवल विशाल कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि साइबर क्राइम थाना की टीम लगातार साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही है। साइबर ठगों पर अंकुश अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 11 ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी पलवल ने बताया कि मामले में दिनांक 23 अक्टूबर को शिकायतकर्ता अनिल निवासी न्यु कॉलोनी पलवल ने साइबर ठगों द्वारा नकली CBI अधिकारी बनकर उसे मनी लॉनडरिंग व गिरफ्तारी का भय दिखाकर 19 अक्टूबर को कॉल की और 72 घंटो तक डिजीटल अरेस्ट करके आनलाईन कॉल पर रखा तथा जांच के बहाने से कुल 88 लाख रुपये युको बैंक के खाते में ट्रांसफर करवा कर ठगी वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए साइबर तकनीकी का इस्तेमाल कर साईबर थाना पुलिस ने अब तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 8 ठगों अश्वनी उर्फ लुसी,सोनु कुमार पासवान,रजत वर्मा,उत्कर्ष, अविश, नीरज कुमार, संजीव कुमार एवं शिवाजी मोर्या तथा मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों के तीन ठग-मनोज, सचिन उपाध्याय एवं यश दुबे सहित 11 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनमें से चार आरोपियो को ज्युडिशियल भेजा जा चुका है। 7 आरोपियो का पुलिस रिमांड लेकर अनुसंधान जारी है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। डीएसपी ने बताया कि विवेचना में कुछ चाईनीज नागरिको की संलिप्ता भी सामने आई है जो भारत मे रहकर लोगो के बैंक खाते खरीदने के लिए भारतीय नागरिका का प्रयोग करते है। यह भी सामने आया है चाईनीज नागरिक भारत से भारतीय नागरिको को नौकरी लगवाने के बहाने से ठगी के लिए भारतीयों को कम्बोडिया भेजते है जहा पर भारतीय नागरिको को ठगी करने की ट्रेनिंग दी जाती है।







