हरियाणा (एकता): विराट कोहली और गौतम गंभीर का रिश्ता भाई जैसा था। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। फैंस हैरान है कि आखिर जो इतने अच्छे दोस्त थे आज दुश्मन कैसे बन गए। बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली के लिए अपना घरेलू क्रिकेट खेला है। लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूटता नजर आ रहा है। मीडिया सूत्रों के भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और विराट कोहली की बहस की चर्चा हर तरफ हो रही है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। जिससे जंग काफी तेज हो चुकी है।

बता दें कि उनके ट्वीट का संबंध विराज कोहली से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते गौतम गंभीर ने उस पर हमला बोला है। बता दें कि सोमवार को आईपीएल 2023 के मुकाबले के बाद विराट और गंभीर में झगड़ा हो गया। जो इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर उतारू हो गए। हालांकि गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने जो कुछ लिखा उसके बाद क्रिकेट फैंस समझ गए कि यह बात किसके लिए बोली गई है।
Man who ran away from Delhi Cricket citing “pressure” seems over eager to sell paid PR as concern for cricket! यही कलयुग़ है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 3, 2023
गंभीर ने ट्वीट में लिखा है, ‘जो आदमी दबाव का हवाला देकर दिल्ली क्रिकेट को छोड़कर भाग गया, अब वह क्रिकेट की चिंता के लिए पैस लेकर खबरें बेचने का उत्सुक है। यही कलयुग है, जहां भगोड़े अपनी अदालत चलाते हैं।’ बता दें कि रजत शर्मा इंडिया टीवी पर फैमस इंटरव्यू शो ‘आपकी अदालत’ लंबे समय से चलाते रहे हैं। हालांकि वह दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख भी रह चुके हैं। नवंबर 2019 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
जानिए क्यों छिड़ी विराट और गौतम के बीच बहस
गौरतलब है कि आईपीएल मैच में सोमवार (1 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला हुआ। यह रोमांचक मैच लखनऊ ने आखिरी गेंद में एक विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में जब आरसीबी की टीम जीत के करीब पहुंच गई तो विराट कोहली ने नवीन उल हक से कुछ कहा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आखिरी ओवर्स के दौरान सबसे पहले विराट कोहली एलएसजी के नवीन-उल-हक से झगड़ा करने लगे। फिर उनके झगड़े से खफा होकर लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर को गुस्सा आया। उन्होंने विराट से बात की लेकिन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वह फैमिली तक पहुंच गए। दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस हैरान है कि आखिर जो इतने अच्छे दोस्त थे आज दुश्मन कैसे बन गए।








