Home Accident मां की ‘ज्योति’ जलाने से हुआ बड़ा हादसा, डेढ़ साल के मासूम...

मां की ‘ज्योति’ जलाने से हुआ बड़ा हादसा, डेढ़ साल के मासूम की मौत से घर में मातम का माहौल

174
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव घाटा में एक ऐसा हादसा हो गया जिससे हर कोई हैरान है। बता दें कि घर पर मां की ‘ज्योति’ जल रही थी कि अचानक उससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की चपेट में घर में सो रहा मासूम आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मनोज की मां उसे घर में सुलाकर गई थी जब घर वापस आई तो वह हैरान रह गई। बता दें कि नवरात्रों के चलते घर में मा की ज्योति हो रही थी। आग कैसे लगी पुलिस जांच में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना के समय घर में मनोज के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक मनोज और उसका परिवार गांव घाटा में किराए के मकान में रह रहे हैं। पूरे गांव में मातम छा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here