अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पतंजलि का दौरा किया। उन्होंने पतंजलि के सेवा कार्यों एवं विभिन्न प्रकरणों का भ्रमण किया और पतंजलि की गौशाला में भारतीय नस्ल की गायों के लिए किए जा रहे अनुसंधान एवं नस्ल सुधार के कार्यों से अत्यंत प्रभावित होते हुए।
उन्होंने कहा कि पतंजलि द्वारा भारतीय नस्ल, स्वदेशी चिकित्सा एवं स्वदेशी के अनेक प्रकल्पों एवं आयामों को देखते हुए भारतीय नस्ल की गायों के संवर्धन हेतु जो कार्य किया जा रहा है, वह अद्भुत है। आज के समय में अनेकानेक रोगों का कारण कृषि में केमिकल फर्टिलाइज़र युक्त पदार्थों का सेवन है और माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वप्न है जैविक व प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने का, उस कार्य को पतंजलि भली-भांति कर रहा है।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि जिस प्रखरता के साथ माननीय अनिल विज जी भारतीय संस्कृति व परंपरा को जीते हैं वह अन्य राजनीतिज्ञों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है। जिस तत्परता के साथ, पूरी शक्ति व ऊर्जा के साथ प्रांत हिट के साथ जो राष्ट्र हित का भाव माननीय विज जी का है, वह प्रशंसनीय है।







