चरखी दादरी (एकता): हरियाणा के चरखी दादरी में सीआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि सीसीआई परिसर के पास एक घर में आईपीएल मैच पर सट्टा लग रहा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीआईए ने युवकों से 9 मोबाइल फोन, रजिस्टर, चार्जर और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि शनिवार देर शाम सीआईए को सूचना मिली कि एक घर में दो युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। उन्होंने छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोचा। आरोपियों की पहचान वार्ड-एक निवासी उमेश और वार्ड-19 निवासी अनुज के रूप में हुई है।







