Home Haryana CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग खत्म, जानिए...

CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग खत्म, जानिए क्या लिए गए बड़े फैसले

214
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े-बड़े फैसले लिए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बैठक में नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी देने के साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए गए। बता दें कि बैठक में 3 राज्य पुलिस पुरस्कारों के लिए एसओपी को मंजूरी दी गई।

जानिए कौन से बड़े फैसले लिए गए:- 

  • मुख्यमंत्री वीरता पदक विजेता, गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक और डीजीपी उत्तम सेवा पदक से सम्मानित विजेताओं को कैश रिवार्ड, प्रमाण पत्र और स्क्रोल प्रदान किया जाएगा।
  • इन पदक विजेताओं को 6 महीने का सेवा विस्तार का लाभ भी दिया जाएगा।
  • हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अधिनियम 2023 को  कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
  • विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के आय मानदंडों में बदलाव कर और 60 वर्षों से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई।
  • मुख्यमंत्री ने नई संशोधनों के अनुसार 60 साल की आयु पूरी करने के बाद महिला को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी की सभी स्त्रोतों से आय 3 लाख प्रति वर्ष से कम सुनिश्चित की गई।
  • हरियाणा पंचायती राज निगम 1995 में संशोधन को मंजूरी मिली। पंचायती राज नियम 1995 में धारा 28 ए को शामिल करने के लिए संशोधन किया गया।
  • पंचायती राज के दायरे में आने वाले काम प्रदेश सरकार की सिफारिश पर भी किए जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पानी/सीवरेज के शुल्क के संग्रह व अन्य संबंधित सेवाओं के लिए स्वयं सहायता समूह को शामिल करने की नई योजना को स्वीकृति दी गई।
  • 7 जातियां अहेरिया, अहेरी,हेरी, रायसिख,डेरी, थोरी, तुरी जिन्हें केंद्र की तरफ से एससी वर्ग में शामिल किया गया। गुरुग्राम के कासन गांव की जमीन के लिए उचित नीति बनाकर ग्रामीणों को लाभ देंगे।
  • नई संशोधनों के अनुसार वैश्विक बाजार में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए परिवहन लागत की अदायगी के लिए माल ढुलाई सब्सिडी के रूप में 25 लाख रुपए तक प्रदान किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here