Home Crime परिवार नियोजन ऑपरेशन रद्द, अस्पताल में महिलाओं और आशा वर्कर्स ने किया...

परिवार नियोजन ऑपरेशन रद्द, अस्पताल में महिलाओं और आशा वर्कर्स ने किया हंगामा

145
0

चरखी दादरी  | चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को परिवार नियोजन ऑपरेशन कराने आई महिलाओं को सर्जन न मिलने के कारण ऑपरेशन से मना कर दिया गया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद निराश महिलाएं और आशा वर्कर्स अस्पताल में हंगामा करने लगे। आशा वर्कर यूनियन ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

हर मंगलवार और वीरवार को अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन होते हैं, जहां रोजाना 30 से 50 महिलाएं आती हैं। मंगलवार को 41 महिलाएं पर्ची बनाकर ऑपरेशन के लिए आईं, लेकिन सर्जन की गैरमौजूदगी के कारण ऑपरेशन रद्द कर दिया गया। इससे नाराज महिलाएं और आशा वर्कर्स ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करने के बाद भी ऑपरेशन न होने से महिलाओं को बड़ी परेशानी हो रही है। निजी अस्पतालों में ऑपरेशन महंगे हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में यह निशुल्क होता है।

उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से दादरी में ऑपरेशन की सुविधा कम हो गई है, जबकि अन्य जिलों में यह रोज उपलब्ध है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि दादरी में ऑपरेशन की सुविधा रोजाना उपलब्ध कराई जाए ताकि महिलाओं को परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here