Home Crime भाखड़ा ब्रांच नहर में 22 साल की युवती का शव मिलने से...

भाखड़ा ब्रांच नहर में 22 साल की युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

203
0

जींद (एकता): जींद के नरवाना के पास भाखड़ा ब्रांच नहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 साल की युवती का शव पड़ा मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया।

जानकारी के मुताबिक युवती की बॉडी पर पंजाबी में दिल दा नी माड़ा-295 लिखा हुआ है। इसके आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि घटना का पता उस समय चला जब कुछ लोगों ने भाखड़ा ब्रांच नहर में एक युवती का शव तैरता देखा। युवती के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here