अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर में आप नेता और जिला परिषद के सदस्य मक्खन सिंह लबाना के घर दो बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने पर हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मक्खन सिंह लबाना को गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के नाम पर कॉल आया था, जहां उसे धमकी दी थी। उसके बाद मक्खन लबाना ने फोन काट दिया।
बता दें कि परिवार वालों को घटना का पता अगले दिन चला क्योंकि युवकों ने फायरिंग घर की खिड़की पर की थी। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें 2 युवकों ने सुबह ही गोलियां चलाई। लबाना ने मांग की कि उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस मामले में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी मक्खन लबाना के घर गोलियां चली है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। जिस नंबर से कॉल आया है उसको भी आईडेंटिफाई किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी तरीके की फिरौती की मांग नहीं की गई है।







