Home Crime सनसनीखेज घटना: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपी ने दिया वारदात को...

सनसनीखेज घटना: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

174
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत के खरखौदा दिल्ली मार्ग पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी ने राह चलती एक महिला को बेहोश कर उसके आभूषण चोरी कर लिए गए। इतना ही नहीं महिला के हाथ में कागज की गड्डी थी, जिस पर ऊपर और नीचे 10-10 रुपए के नोट लगे हुए थे। घटना के बाद जब महिला को होश आया तो वह हैरान रह गई। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here