Home Haryana कांग्रेस विधायक जयवीर ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला खिलाड़ियों को...

कांग्रेस विधायक जयवीर ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान

185
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): खरखोदा से कांग्रेस विधायक जयवीर वाल्मीकि ने महिला खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम विपक्ष में है, जनता के साथ कोई अन्याय होता है, तो उसे उठाना हमारा दायित्व है।

कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो खेल नीति बनाई थी, उसी का ही नतीजा था कि हमारे खिलाड़ी गोल्ड मेडल ला रहे थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वैसे तो बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती रहती है लेकिन आज जब हमारी बेटियां धरने पर बैठी हैं तो वह कुछ कर क्यों नहीं रही। जो कमेटी बनाई थी उसकी भी रिपोर्ट सामने नहीं आई। हमारी मांग है कि जो आरोप महिला खिलाड़ियों ने लगाए हैं उसकी निष्पक्ष जांच हो।

जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता हुड्डा के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर महिला खिलाड़ियों का समर्थन करने बुधवार को जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here