Home Haryana जुलाना के जेजेपी विधायक अपनी ही सरकार को किया सवालों के कटघरे...

जुलाना के जेजेपी विधायक अपनी ही सरकार को किया सवालों के कटघरे में खड़ा

153
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा सरकार के अपने ही विधायक प्रदेश सरकार को घेरते नज़र आए । विधायक का अपनी सरकार को घेरने का तरीका भी कुछ हटकर था,  जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है ।
दरअसल जींद के जुलाना क्षेत्र से विधायक अमरजीत ढांडा   करसोला गांव में एक तालाब का सौंद्रीकरण के लिए गए थे। गांव में 60 लाख रुपए की लागत से गांव के तालाब का सौंदर्यकर्ण करवाया जा रहा है। वीडियो की शुरआत में ही जुलाना विधायक लोगो से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे है। जुलाना विधायक ये भी कहते हुए दिखाई दे रहे है कि आपका बेटा हु कोई गिला शिकवा मत रखना, नही तो कब गाड़ी में पंचर हो जाए पता नही चलता । जितने भी गांव में काम है उनका जल्द टेंडर लगाकर करवाने का कार्य करेंगे।
सीएम साहब हमारी बात नही मानेंगे, आप ही मिलकर समझा दो 
जुलाना विधायक अपनी ही सरकार को घेरते हुए दिखाई दिए । विधायक ने कहा कि सरकार टेंडर प्रक्रिया लगाकर उल्टे काम कर रही है, जिसके कारण सरकार के सभी विधायक नाराज है, इसमें प्रावधान होने चाहिए कि 10 से 15 दिन में कार्य का टेंडर लग जाए। सभी सरपंच टेंडर प्रक्रिया के कारण मायूस बैठे है। ऐसे ऐसे गांव है जहां पिछले 6 महीने से पैसे आए हुए है,  लेकिन एक पैसा अब तक लग पाया। टेंडर प्रक्रिया के कारण हम जो पैसे देते है वो एक साल तक नही लगते।इसी दौरान जुलाना विधायक ने  अधिकारी से गुहार भी लगाई के सीएम साहब हमारी बात नही मानेंगे, आप ही मिलकर समझा दो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here