रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पौते ने अपनी ही दादी की जान ले ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार वारदात लाखनमाजरा खंड के नांदल गांव में सोमवार देर रात की है। बता दें कि पौते ने पारिवारिक झगड़े के चलते पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से दादी की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों भाई अलग-अलग घरों में परिवार के साथ रहते हैं। श्रीनिवास आर्मी में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। सोमवार रात को श्रीनिवास व अमन के बीच झगड़ा हो गया। तभी अमन अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और झगड़ने करने लगा।
इसी दौरान उसने गुस्से में अपनी दादी पर फायर कर दिए। गोली दादी के सिर में लगी जिससे उसने चंद मिनटों में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई शुरु की। साथ ही मृतका के छोटे विजय उर्फ बिट्टू के बयान पर भतीजे अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।







