हरियाणा (एकता): गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। जिसके चलते लोग चिलचिलाती धूप और लू से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि सबसे ज्यादा लू लगने का खतरा वृद्ध, गर्भवती और नवजात शिशुओं को रहता है। जब हमें गर्मी लगती है तो हम ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, जैसे- ठंडा पानी, शरबत, लस्सी आदि कई चीजें हैं जो हम गर्मी लगने पर खाते और पीते हैं। ऐसे ही आज हम आपको लू से बचने के लिए एक सबसे फायदेमंद फल बता रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

बता दें कि भगवान शंकर पर चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र के पेड़ में लगने वाला फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल बेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी में इसका सेवन करना चाहिए। इससे लू लगने के खतरा भी नहीं होता। आपने देखा होगा कि हम मार्कीट से इसका जूस तो ले सकते हैं। लेकिन ङर पर बनाया साफ-सुथरा ज्यादा ठीक रहेगा। ऐसे में हमें घर पर बिना जूसर के बेल के शरबत को बनाने का आसान तरीका है। यह जूस आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। इससे कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या नहीं होती। इतना ही नहीं यह खून भी साफ करता है।

जानिए बेल के जूस बनाने की विधि
बेल का जूस बनाने के लिए मार्केट से एक बेल का फल लेकर आएं। अब इसे पानी से धोकर किसी भारी चीज से काट लें। इसके बाद आप फल के अंदर के गूदे को एक चम्मच से बर्तन में निकाल लें। अब इसमें एक गिलास पानी डालकर 2-3 मिनट के लिए घोल लें। फिर इसे हाथों से अच्छी से मस लें और उसके रेशेदार हिस्से को फेंक दें। इसके बाद आप इसे बड़ी छलनी से छान लें। अब इसमें शक्कर और आइस क्यूब मिलाकर आप इसे पी सकते हैं। आप मेहमानों को भी जूस दे सकते हैं। दरअसल बेल में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। खाली पेट इसका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन रात के समय इसका सेवन न करे। बेल के फल को आप कई महीनों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।








