Home Haryana मानदेय न मिलने से नाराज मिड-डे मील वर्करों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल...

मानदेय न मिलने से नाराज मिड-डे मील वर्करों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

241
0

कैथल (अंकुर कपूर): हरियाणा में सरकारी स्कूलों की महिला मिड-डे मील वर्कर ने 6 महीने से वेतन न मिलने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मिड-डे मील वर्कर का नेतृत्व कर रहे जय प्रकाश ने चेतावनी दी कि अगर 28 तारीख तक मिड-डे-मिल वर्कर को 6 महीने से रुका हुआ वेतन नहीं मिला तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों के कपोषण दूर करने के लिए मिड-डे-मिल योजना चला रही हैं। लेकिन बच्चों का कपोषण दूर करते-करते स्कूल में मिड-डे-मील वर्कर खुद कपोषित हो रही है।

स्कूलों में वर्कर के पद के लिए 7 हजार रुपए वेतन में विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। मिड डे मील वर्कर का कहना है पिछले छह महिने से वो दुकानदारों से उदार में समाना लेकर घर चला रही है। लेकिन अब दुकानदार भी उन्हे समाना देने से जवाब देने लगे है। दुकानदार हमें पूछते हैं कि जब सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है तो तुम्हें क्यों नहीं मिल रही। हमें अब बच्चों की फीस भी भरनी है खाने के लिए गेहूं भी खरीदनी है। दूध वाला भी पैसा मांगता है। 6 महीने से वेतन नहीं मिला।

सरकार द्वारा स्कूलों में पिछले 6 महीने से कुकिंग कॉस्ट नहीं दी जा रही। मिड डे मील वर्कर बहुत ही कम वेतन भोगी हैं। इनको 12 महीने वेतन की बजाय साल में 10 महीने का वेतन मिलता है। स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाली ज्यादातर महिलाएं विधवा हैं। इनको पिछले 6 महीने से सैलरी नहीं मिल रही सरकार ने 7 हजार वेतन तय किया हुआ है। अगर कल हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 28 तारीख को हरियाणा में डे मील वर्कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here