Home Haryana जगाधरी में मिली दिवाली पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की ध+मकी ,...

जगाधरी में मिली दिवाली पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की ध+मकी , करनाल में भी मुस्तैद हुए पुलिस कर्मी

172
0
हरियाणा ( TSN)-जगाधरी में मिली दिवाली पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है ।एक खत जिसने हरियाणा पुलिस की नींद उड़ा दी, एक लेटर जो किसी की शरारत है या फिर सचमुच कोई बड़ी वार+दात को अंजाम देने की तैयारी में है । जगाधरी के साथ कई स्टेशन को उड़ाने की ध+मकी मिली थी, जिसके बाद अलग अलग स्टेशन पर पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं ।
करनाल में  चलाया गया चेकिंग अभियान
करनाल में  आज  पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । पुलिसकर्मियों ने लोगों के बैग चेक किए । साथ ही साथ लोगों को समझाया भी कि किसी भी संदि+ग्ध वस्तु के बारे में अगर कोई भी जानकारी मिलती है तो उसके बारे में पहले पुलिस को सूचना दें। जगधारी में जो लेटर मिला है, उसमें करनाल, जगाधरी, पानीपत , अंबाला कैंट समेत कई स्टेशन को उड़ाने की ध+मकी दी गई है, लेकिन पुलिस किसी भी बात को हल्के में नहीं लेना चाहती है। इसलिए पहले के मुकाबले पुलिस की मुस्तैदी स्टेशन पर और भी ज्यादा बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here