अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में मौसम का मिजाज फिर से बदला। चिलचिलाती धूप से लोगों को आखिरकार राहत की सांस मिली। लेकिन जहां इस बारिश ने लोगों को राहत दी है वहीं किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।
बता दें कि अंबाला में सुबह से ही गर्मी से आम जनता परेशान हो रही थी। वहीं शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। किसान बीते दिनों हुए मौसम में बदलाव से हुए नुकसान से अभी उबर नहीं पाए कि आज एक बार फिर से बारिश से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों की गेहूं की फसल मंडियों में भरपूर मात्रा में पड़ी है। जिसके चलते किसानों की फसल खराब होने की आशंका है।







