कुरुक्षेत्र,16 अगस्त : ढांड रोड पर गांव मिर्जापुर के मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार फिएट पुल्टो ने जिसका नंबर HR 51BB7814 ने एक बाइक चालक और एक स्कूटी चालक को जोर से टक्कर दे मारी! घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर कार चालक अपनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया! सारी घटना मौके पर उपस्थित सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है!
घटना स्थल पर मौके पर मौजूद व्यक्ति सुभाष का कहना है कि गाड़ी बहुत ज्यादा तेज रफ्तार में थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है ! बाइट चालक और स्कूटी चालक अपनी साइड पर थे ! कार चालक बाइट चालक और स्कूटी चालक को टक्कर मार कर कार को घटना स्थल से कुछ दूरी तक भाग कर ले गया पर गाड़ी का एक्सल टूट जाने के कारण वह गाड़ी को जायदा दूर तक नहीं ले जा सका और कार को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी करके वहां से कार चालक फरार हो गया! मौके पर मौजूद व्यक्ति ने डायल 112 और एम्बुलेंस को बुलाया और घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया! मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मिर्जापुर में एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार कर ने एक स्कूटी चालक और एक बाइक चालक को टक्कर मारी है और कार चालक मौके से फरार हो गया है और स्कूटी चालक और बाइक चालक को गंभीर चोटे आई हैं पुलिस ने मौके पर आकर कार को अपने कब्जे में ले लिया है और जो कार चालक का पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी!







