Karnal, 28 September -करनाल में आज आयोजित विशाल सिख सम्मेलन में सिख समाज की आवाज़ बुलंद हुई। बड़ी संख्या में सिख संगत एकजुट होकर मंच पर पहुँची। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और जिले के सभी विधायक मौजूद रहे।
सम्मेलन में समाज की समस्याओं और हक़ की बातें उठाई गईं, और सिख समाज के भविष्य और अधिकारों को लेकर ठोस संकल्प भी लिया गया। आयोजकों ने सिख समाज से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा। इन मांगों में समाज के धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें शामिल थीं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने SGPC सफलता पर जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा, “हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) बनाने की मांग लंबे समय से थी। इसको लेकर कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई और अंततः हरियाणा को अपनी अलग SGPC दिलाने में सफलता मिली।उन्होंने आगे कहा कि सिख गुरुओं ने हमेशा समाज और देश की सेवा को सर्वोपरि रखा है। उनके बलिदान और प्रेरणा से ही समाज और देश की रक्षा की ताक़त मिलती है।
“हरियाणा को अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिलाने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी और जीती गई। यह सिख समाज की मेहनत और संघर्ष की जीत है।” – मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री







