भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बवानी खेड़ा थाने की सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक मुकदमे में वह रिश्वत की मांग कर रही थी और विजिलेंस ने उसे पकड़ा है। भिवानी जिले के थाना बवानीखेड़ा में तैनात सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी एक मामले में कृष्ण कुमार से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रही थी।
कृष्ण कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर उन्होंने टीम बनाई और फिर रेड की गई। कृष्ण ने जैसे ही 5 हजार रुपए रिश्वत के दिये टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर की पेंट की जेब से पैसे बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि 346 का पर्चा बवानीखेड़ा थाने में दर्ज था।







