दिल्ली (एकता): देशभर के कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। जिससे अब हर किसी को एसी का आदत हो चुकी है। अब कोई भी बिना एसी के नहीं रहता। चाहे गाड़ी में हो, ऑफिस या घर। हर कोई एसी से इस कहर बरपाने वाली गर्मी से छुटकारा चाहता है। ये एसी जहां आपको गर्मी से ठंडक प्रदान करता वहीं इसके नुकसान भी हैं। गर्मी में एसी चलाने से आने वाला बिजली बिल आपका बजट भी बिगाड़ सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा एसी लेकर आने वाले हैं। जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। बता दें कि इस कहर बरपाने वाली गर्मी में सिर्फ सोलर एसी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जिसका एक रुपए भी बिल नहीं आएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह बिजली जाने और लो वोल्टेज की समस्या से भी काफी निजात दिलाएगा। खास बात यह है कि मार्केट में अब तक 0.8 टन, 1 टन और 1.5 टन से लेकर 2 टन के एसी मौजूद हैं। यूजर्स कभी भी किसी भी समय सोलर एसी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर से खरीद सकते हैं।

हर महीने 4800 रुपए की होगी बचत
अगर हम नॉर्मल एसी की बात करें तो यह दिन भर काफी बिजली खाता है। आपका रोजाना बिल करीब 20 यूनिट होगा और एक महीने में करीब 600 यूनिट खर्च होगी। अगर बिजली का चार्ज 8 रुपए प्रति यूनिट है, तो एसी चलाने का आपके महीने का खर्चा 4800 रुपए होगा। इस तरह सोलर एसी लगाने से इस बिजली के बिल से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

सोलर एसी चलाने से मेंटीनेंस खर्च होगा कम
सोलर एसी से मेंटीनेंस खर्च से भी आपको छुटकारा मिलेगा। वह पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। खास बात यह है कि सोलर एसी में सोलर पैनल और बैटरी रिप्लेसमेंट का खर्च आता है। यह खर्च 5 से 25 साल तक का होता है। 1 टन वाले सोलर एसी की कीमत 1 लाख रुपए तक हो सकती है। वही 1.5 टन की करीब 2 लाख रुपए होगी। यह आपको एसी 1 या 2 साल नहीं बल्कि 25 साल तक चलेगा। जिसका आपको काफी फायदा होगा।








