Home Crime रिश्ते हुए तार-तार, चाचा ने घर में घुसकर 14 साल की भतीजी...

रिश्ते हुए तार-तार, चाचा ने घर में घुसकर 14 साल की भतीजी से की हैवानियत की हदें पार

213
0

हिसार (एकता): हरियाणा में क्राइम के साथ-साथ रेप की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। दरिंदे बच्चियों, महिलाओं और युवतियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हिसार के गांव में सामने आया है, जहां रिश्ते तार-तार होते हुए नजर आए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार चाचा ने घर में घुसकर अपनी ही 14 साल की भतीजी से रेप किया। दरअसल घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं था। घर पर भतीजी को अकेली पाकर चाचा ने उसे हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मासूम की अपनी मां ने बताया कि 12 अप्रैल को वह पति के साथ खेत में गेंहू काटने के लिए गई थी। जब बेटी से पूछा गया तो उसने चाचा की करतूत के बारे में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here