Home Haryana गुजरात चुनाव में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को झटका, स्टार प्रचारकों में...

गुजरात चुनाव में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को झटका, स्टार प्रचारकों में पूर्व CM हुड्‌डा का नाम

185
0

अंबाला (एकता): गुजरात विधानसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को झटका लगा है। चुनाव में प्रचार के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिर्फ पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का नाम सामने आया है। उनके विरोधी गुट के कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी को जगह नहीं मिली है। दरअसल सुरजेवाला और सैलजा को हाल ही में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का मेंबर बनाया गया था। इसके बावजूद भी उनका नाम लिस्ट में नहीं लिया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की जगह 47 मेंबरों की यह पावरफुल कमेटी बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here