Home Crime यमुनानगर में NIA की टीम ने 3 जगह की छापेमारी, स्थानीय पुलिस...

यमुनानगर में NIA की टीम ने 3 जगह की छापेमारी, स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी भनक, मची सनसनी

221
0

यमुनानगर (एकता): हरियाणा के यमुनानगर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एनआईए की टीम ने 3 जगह रेड की। मीडिया सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम रविवार सुबह ही 3 ठिकानों पर पहुंची। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इस मामले में स्थानीय पुलिस को भी साथ नहीं लिया।

बता दें कि इस मामले में उन्होंने तीनों जगहों को सील कर दिया है। वहीं यह रेड चोपड़ा गार्डन, तिलक नगर और गांव सुडेल में चल रही हैं। इसके बारे में किसी को भी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक यह रेड नशे की तस्करी के संबंध में चल रही है। आसपास के एरिया को पूरी तरह सील कर दिया है। किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here