भिवानी (एकता): भिवानी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का 3 दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम जारी है। बता दें कि सोमवार को वह विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाली नीतू घनघस के घर पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने नीतू को गोल्ड लाने पर बधाई दी और लड्डू खिलाया। बता दें कि मुख्यमंत्री ने आने वाले सुखद भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। खास बात यह है कि नीतू के परिजनों ने सीएम से गली बनवाने की मांग रखी। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर गली बनाने के निर्देश दिए।







