भिवानी (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को भिवानी के दूसरे दिन के दौरे पर पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने गांव तिगड़ाना में छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान मुकेश के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंग्त को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शदीह फौजी के परिजनों को भी ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शहीद फौजी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे।

किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, सरकार करेगी भरपाई
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बारिश और तेज हवा से बिछ चुकी किसानों की गेहूं की फसल का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों को कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भी रहे।

मुख्यमंत्री ने बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में माथा टेका
सोमवार को मुख्यमंत्री ने गांव तिगड़ाना के बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में माथा टेककर अपने दूसरे दिन के जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।








