फतेहाबाद (अंकुर कपूर): फतेहाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक दिव्यांग महिला की बर्बरता से हत्या कर खिड़की से बंधा शव मिला। घटना गांव लधुवास में हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार (35 वर्षीय) विकलांग महिला के हत्या के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मृतका की पहचान वीरपाल कौर निवासी काहनगढ बरेटा, पंजाब के तौर पर हुई है। वीरपाल कौर की शादी हरभेज सिह निवासी गांव लधुवास, फतेहाबाद के साथ करीब 10/11 साल पहले हुई थी। वीरपाल कौर दोनों पैरों से अपाहिज थी। महिला की दो बेटियां हैं। एक बेटी की उम्र करीब 9 साल व छोटी लड़की की उम्र (4 साल) है।
जानकारी के मुताबिक 29-30 मार्च की रात को वीरपाल कौर गांव की चौपाल पर खिड़की के साथ बांधकर सिर व मुहं पर चोटें मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा लूटपाट व रेप की आशंका को लेकर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि रात को महिला के घर उसका एक रिश्तेदार आया हुआ था और महिला के पति और रिश्तेदार ने शराब पी हुई थी। हत्या किसने की कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला का घर भी गांव वालों ने पैसे इकट्ठे करके बनवाया था, लेकिन इस तरह की घटना कैसे हुई इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। घटना के बाद से मृतका का पति और रिश्तेदार गायब बताए गए हैं।







