Home Crime अंबाला में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की नाक के नीचे 2...

अंबाला में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की नाक के नीचे 2 वारदातों को दिया अंजाम

165
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर पुलिस की नाक के नीचे से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि सोमवार रात कालका चौक के नजदीक दो शोरूम में चोरों ने 9 लाख की चोरी की। दो शातिर चोर शोरूम के छत पर लगे दरवाजे से दाखिल हुए। उनके हाथ में लोहे की रॉड थी जिससे उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने 2 शोरूम पर अपना हाथ साफ किया। पहले शोरूम से साढ़े 3 लाख की चोरी और उसके साथ लगते महादेव सूट्स एंड साड़ीज शोरूम से साढ़े पांच लाख की चोरी की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान मालिक ने बताया कि चोर एक लोहे की रॉड लेकर छत से दाखिल हुए, जिन्होंने शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर आकर गल्ले से साढ़े तीन लाख निकाल लिए। मालिक का कहना है कि कालका रोड काफी व्यस्त रोड है। यहा हरदम पुलिस की गश्त रहती है उसके बावजूद भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दुकानदारों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एफआईआर दर्ज करवा दी है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलदेव नगर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कालका चौक के नजदीक दो शोरूम में लगभग 9 लाख की चोरी हुई है। जिसमें पुलिस तफ्तीश कर रही है। हालाकि ये भी एक बड़ा सवाल है कि इतने व्यस्तम रोड पर चोरी होना और पुलिस के नाके के बावजूद भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here