अंबाला (एकता): हरियाणा में अब डीजल ट्रेन नहीं चलेगी। भारतीय रेलवे ने हरियाणा में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी। बता दें कि इस बड़ी उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन होने से कई नए विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य को कई फायदे मिलेंगे।
Congrats Haryana! Many benefits will come with this accomplishment. https://t.co/bbDL4dAhXZ https://t.co/oYkqfkVpKW
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2023
हरियाणा का मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क 1,701 किलोमीटर का है। हरियाणा के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं: अंबाला, पानीपत, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, हिसार जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन, रोहतक जंक्शन और भिवानी हैं। कई ट्रेनें हरियाणा से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा 100% विद्युतीकृत के बाद रेलवे की नीति के अनुरूप नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को मंजूरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और प्रेरणा से लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पूरे हरियाणा की तरफ से इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है।







