सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने खुद को बेरहमी से मौत के घाट उतार लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव चिटाना के युवक ने लोन पर लिए कैंटर की किस्त जमा नहीं कराने पर बैंक की तरफ से प्रताड़ित किए जाने के चलते जहर खाकर जान दी। जब इस बात का पता उसके छोटे भाई को चला तो उसने भी फंदा लगाकर खुद को खत्म कर लिया। जब आसपास के ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने फंदे पर लटके युवक को देखकर नीचे उतारा और तुरंत उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां उन्हें इलाज दिया गया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर बेटे को बैंक की तरफ से कॉल कर प्रताड़ित करने वालों पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया।
जानिए क्यों उठाया घिनौना कदम
बता दें कि मृतक युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि 8 महीने पहले उनके बेटे ने एक कैंटर लोन पर खरीदा था। जिसके बाद से वह किस्त जमा नहीं करा सके थे। जब इस बारे में उसके बेटे को कई बार किस्त को लेकर कॉल आ चुकी थी। बैंक के कर्मी भी उनके घर पर कई बार आ चुके थे। बैंक कर्मी उनके बेटे को बार-बार तंग कर रहे थे। जब उनके छोटे बेटे तरुण (14) को भाई की मौत का पता लगा तो उसने भी घर में फंदा लगा लिया। गनीमत यह रही कि लोगों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसकी हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है, जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने मामले में कश्मीर के बयान पर उनके बेटे को कॉल कर प्रताड़ित करने वाले बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया।







