Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने मॉरीशस के दौरे के दौरान भाजपा महिला...

गृह मंत्री अनिल विज ने मॉरीशस के दौरे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष से की मुलाकात

189
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय मॉरिशस दौरे पर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। वहीं मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित रहे।

विज ने मॉरिशस में मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों से वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरिशस के परस्पर संबंधों के बारे भी चर्चा की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि अनिल विज पिछली 24 मार्च से मॉरिशस दौरे पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here