करनाल, 09 नवंबर -:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयान को “हाइड्रोजन बम” की जगह “टांय-टांय फिस्स” बताते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दे की कमी से जूझ रही है।
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में वोट चोरी को लेकर विधायकों की बैठक कर रही है, जबकि यह पूरी तरह “नॉन इश्यू” है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “जिसके पास नहीं हैं दाने, अम्मा चली भुनाने”, कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे विषय उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में काम पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है, चुनाव प्रक्रिया भी निष्पक्ष और साफ है। “जब वोट बनते हैं, तब पूरी टीम लगती है, घर-घर जाकर सत्यापन होता है, उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया। अब जब चुनाव पास हैं, तो कांग्रेस दिखावे के मुद्दे उठा रही है,” उन्होंने कहा।बिहार चुनाव पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन्होंने तंज कसा कि “जो बात किसी और प्रदेश में हो सकती है, वह हरियाणा में संभव नहीं है।”
मुख्यमंत्री नायब सैनी के कामकाज पर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि सैनी जनता और प्रशासन दोनों से जुड़े हुए हैं और बेहतरीन ढंग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा सरकार बहुत अच्छी चल रही है और 2029 में भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी।







