Home Crime रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: पेट्रोल छिड़ककर परिवार ने खुद को...

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: पेट्रोल छिड़ककर परिवार ने खुद को लगाई आग, 3 बच्चों की मौत

220
0

रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 3 बच्चों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी गंभीर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बावल मंडल के गांव बोलनी में हुई। आग लगाने का घरेलू कलह थी। वहीं दूसरी तरफ घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतकों में 16 और 14 साल की लड़कियां और 10 साल का लड़का शामिल है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here