गुरुग्राम (एकता): गुरुग्राम में जीएमडीए के असिस्टेंट मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को बागवानी विंग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात गजराज सिंह को 5,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता पर रिश्वत को लेकर दबाव बना रहा था। इस बात की शिकायत एसीबी में की गई जिसमें टीम बनाकर मौके पर रेड करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।







