हरियाणा | हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली CET 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने देर रात इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर अपलोड किया। हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ 11 घंटे में ही 9.14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इसे “युवाओं की जागरूकता का प्रतीक” बताया। उन्होंने लिखा, “हरियाणा की पहचान, युवा हमारी शान।”
इस बार CET 2025 परीक्षा में करीब 13.48 लाख उम्मीदवार भाग लेंगे, और इसके लिए राज्यभर में 1500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं
- “HSSC CET 2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डैशबोर्ड खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा – उसे डाउनलोड करें
- पासवर्ड भूलने पर ‘Forget Your Password’ लिंक पर क्लिक कर नया पासवर्ड सेट करें







