यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के जगाधरी में गुप्ता पैलेस के नजदीक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जबरदस्त आग लगने से सबकुछ जलकर तबाह हो गया। जिसके चलते फैक्ट्री में रखा फर्नीचर, सामान एवं मशीनरी जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी के जान की हानि नहीं हुई। फैक्ट्री मालिक की कोठी भी जलकर राख हो गई।

लोगों ने तुरंत परिजनों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती गई। जिसके चलते फैक्ट्री का भवन भी बुरी तरह जलकर गिरने लगा। फैक्ट्री मालिक पवन का कहना है कि उन्हें नहीं आग कैसे लगी। वह बाहर थे और उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलने पर जहां फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों को मौके से हटाने का कार्य किया। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।








