Home Ambala अंबाला का यह Polytechnic Institute विद्यार्थियों को दे रहा नौकरी की गारंटी,...

अंबाला का यह Polytechnic Institute विद्यार्थियों को दे रहा नौकरी की गारंटी, जानने के लिए पढ़ें खबर

221
0

अंबाला (एकता): हर विद्यार्थियों को पढ़ना उनके भविष्य के लिए काफी जरूरी है। अक्सर 10वीं और 12वीं के बाद विद्यार्थी सोचते हैं कि ऐसा कौन सा कोर्स करें, जिसके बाद उन्हें 100% नौकरी मिले। वहीं दूसरी तरफ अंबाला का राजकीय बहुतकनीकी संस्थान विद्यार्थियों को 100% गारंटी दे रहा है, अगर वो उनके प्लास्टिक ट्रेड में एडमिशन लेते है तो फिर उन्हें नौकरी जरुर मिलेंगी और उन्होंने यह तक कह दिया है कि अगर किसी विद्यार्थी की सपली आई तो उसको भी नौकरी पक्का मिलेंगी।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला शहर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्लास्टिक ब्रांच के एचओडी का कहना है कि प्लास्टिक सिर्फ वो 30 आइटम सरकार के द्वारा बैन नहीं की गई, बल्कि आज हर चीज में प्लास्टिक की आवश्यकता होती है। हमारे घर के टीवी में भी अगर अंदर एक आइटम भी है तो उसकी बॉडी प्लास्टिक की ही होगी।

विद्यार्थियों का कहना है कि शुरुआत में जब उन्होंने एडमिशन लिया था, तब इस ट्रेड के बारे में खास नहीं पता था, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने कॉलेज आना शुरू किया। उस दौरान उन्हें पता लगा प्लास्टिक की कितनी ज्यादा महत्वपूर्णता है। प्लास्टिक से गिलास, अलमारी और भी ज्यादा चीजें आसानी से अपने कॉलेज में ही बना सकते हैं। क्योंकि आज कल हमारी ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बाहर बॉडी प्लास्टिक की होती है। ऐसे में हमारे यहां पर प्लास्टिक ट्रेड है जिसमें अक्सर सीटें भी खाली रहती हैं लेकिन विद्यार्थियों को ये जागरूकता की जरुरत है। प्लास्टिक में विद्यार्थी बहुत अच्छा भविष्य वो बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here